अपनी क्यूटनेस से सभी का दिल जीतने वालीं सिंगर- एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) अब सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने लगी हैं। शहनाज गिल के फोटोज और वीडियोज अब खूब वायरल होते हैं। हाल ही में शहनाज और सलमान खान के फोटोज वीडियोज वायरल हुए थे, इसके बाद शहनाज गिल एयरपोर्ट पर स्पॉटिड हुईं और अब शहनाज के ब्रह्मकुमारी (Brahma Kumari) के एक कार्यक्रम से फोटोज- वीडियोज वायरल हो रहे हैं। तस्वीरों- वीडियो में शहनाज गिल पंजाबी फॉक सॉन्ग पर डांस करती भी नजर आ रही हैं। इनको सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किए जा रहा है।
ब्रह्मकुमारी के कार्यक्रम में शहनाज गिल
दरअसल हाल ही में शहनाज गिल, ब्रह्मकुमारी के कार्यक्रम मेँ शामिल हुईं। जानकारी के मुताबिक ये कार्यक्रम बच्चियों के इम्पावरमेंट के लिए था। इस कार्यक्रम से शहनाज गिल के कई फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। वहीं कुछ वीडियोज ऐसे भी सामने आए हैं, जहां शहनाज ब्रह्माकुमारीज के साथ डांस करती दिख रही हैं। फैन्स को ये वीडियोज खूब पसंद आ रहे हैं और शहनाज की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। फैन्स का कहना है कि शहनाज हर जगह पर चार चांद लगा देती हैं।
सलमान के साथ फिल्म में शहनाज
बता दें कि शहनाज गिल हाल ही में सलमान खान के साथ ईद की पार्टी में नजर आई थीं। इसके बाद शहनाज और सलमान के फोटोज और वीडियोज खूब वायरल हुए थे। एक ओर जहां दोनों पर फैन्स ने प्यार लुटाया था तो दूसरी ओर शहनाज को ट्रोल भी किया गया था। याद दिला दें कि शहनाज गिल जल्दी ही बॉलीवुड डेब्यू के लिए भी तैयार हैं। शहनाज गिल, सलमान खान के साथ फिल्म कभी ईद कभी दिवाली (Kabhi Eid Kabhi Diwali) में नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में शहनाज की जोड़ी आयुष शर्मा के साथ बनेगी।
सिद्धार्थ को याद करती हैं शहनाज
याद दिला दें कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था। ऑफस्क्रीन ही नहीं दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री भी फैंस को खूब पसंद आती है। इतना ही नहीं फैंस ने तो दोनों का नाम सिडनाज तक रखा है।वहीं जब सिद्धार्थ का निधन हो गया था तब वह बुरी तरह टूट गई थीं। सिद्धार्थ के निधन के बाद शहनाज सोशल मीडिया और पब्लिक से दूर हो गई थीं। हालांकि फिर शहनाज ने खुद को संभाला और वह अब काम पर वापसी कर चुकी हैं। शहनाज अब सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने लगी हैं।
पंजाब की कटरीना
गौरतलब है कि शहनाज गिल का जन्म 25 जनवरी, 1993 को एक सिख परिवार में हुआ था। बिग बॉस में शहनाज ने कई बार खुद को पंजाब की कटरीना कैफ बताया था। जिसके बाद से वह इसी नाम से मशहूर हो गईं। शहनाज गिल को बिग बॉस 13 में आने के बाद पूरे देश से प्यार मिला। शहनाज ने ‘शिव दी किताब’, ‘माझे दी जट्टी’, ‘पिंडा दीया कुड़ियां’ और ‘ये बेबी रिमिक्स’ जैसे कई गानों में अपना जलवा बिखेरा है।