Breaking News

Shaniwar ke Upay

Shanivaar Upay: शनिवार को करें ये काम, शनिदेव होंगे प्रसन्न, मिलेगी असीम कृपा

शनिवार का दिन भगवान शनिदेव की पूजा करने का सर्वश्रेष्ट दिन माना जाता है। अगर आपकी पूजा से शनि देव प्रसन्न होते हैं, तो इसका शुभ फल आपको मिलता है। आज हम आपको अपने इस लेख में बताने जा रहे हैं कि शनिवार के दिन आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं। जिससे शनिदेव की कृपा आप पर बरसेगी और आपकी सारी समस्या दूर हो जाएगी।

शनि देव की कृपा पाना चाहते हैं तो मांस और मदिरा का सेवन ना करें। शनिवार के दिन सरसों के तेल का दीपक जरुर जलाएं, दिया हमेशा शाम के समय बरगद के पेड़ के नीचे जलाएं और सुबह के समय पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं।

शनिवार के दिन काली गाय की सेवा करना अति उत्तम माना गया है। इस दिन काली गाय को रोटी जरुर खिलाएं। शनिवार के दिन काले कुत्ते की सेवा जरुर करें, इस दिन काले कुत्ते को खाना खिलाएं। शनिवार के दिन ध्यान रखें शनि यंत्र की स्थापना करें और हर शनिवार यंत्र की विधिवत पूजा करें। शनि यंत्र के समक्ष कोशिश करें नीले रंग का पुष्प अर्पित करें। लाल चंदन की माला अभिमंत्रित कर पहनने से शनि का अशुभ प्रभाव समाप्त हो जाता है।

शनि मंत्र का करें जाप
ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः

उपरोक्त मंत्र शनि बीज मंत्र है, शनि देव की क्रूर दृष्टि से बचने के लिए और उनका आशीर्वाद पाने के लिए इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
ॐ शं शनैश्चरायै नमः
शनि ग्रह को प्रसन्न करने के लिए इस मंत्र का जाप भी कर सकते हैं।

शनिवार के दिन अगर आपने शनिदेव के ये कुछ अचूक उपाय कर लिए तो आप की मुश्किलें धीरे-धीरे कम होने लगेंगी और आप खुशहाली से भरा जीवन जीने लगेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *