Breaking News

sikkim flood

Sikkim Flood: सिक्किम में भयंकर तबाही, 14 लोगों की मौत, 3 हजार से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका

उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील पर बादल फटने से 4 अक्टूबर बुधवार को तीस्ता नदी बेसिन में अचानक बाढ़ आ गई। राज्य सरकार ने जानकारी देते हुए बाताया कि, सिक्किम में बुधवार तड़के आई बाढ़ से अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है। 14 मृतकों में सभी आम नागरिक हैं। वहीं इस बाढ़ में अबतक 100 से ज्यादा लोग लापता चल रहे हैं और 26 अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

राज्य के विभिन्न हिस्सों में 3,000 से अधिक पर्यटकों के फंसे होने की आशंका है। चुंगथांग में तीस्ता स्टेज 3 बांध में काम करने वाले कई मजदूर अभी भी बांध की सुरंगों में फंसे हुए हैं। मंगन जिले के चुंगथांग और गंगटोक जिले के डिक्चु, सिंगतम और पाक्योंग जिले के रंगपो से लोगों के घायल होने और लापता होने की सूचना मिली है।

सिक्किम में आए बाढ़ के कारण कई सड़क और पुल पानी के तेज बहाव में बह गए। राज्य में संचार व्यवस्था ठप हो गई है जिसकी वजह से मुश्किलें बढ़ गई हैं। गंगटोक से लगभग 73 किलोमीटर दूर उत्तर चीन सीमा से सटी ग्लेशियर झील ल्होनक पहले से भरी थी। दो दिन से बारिश हो रही थी। इसके अलावा सेना के कई जवान लापता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *