सोने-चांदी के भाव में कल आई गिरावट के बाद आज मामूली तेजी देखने को मिल रही हैं। सर्राफा बाजार में आज सोने का भाव 61000 के आसापास हैं। वहीं चांदी (Silver Price) का भाव 71500 आसापास हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) के बात करें तो यहां दिसंबर 2023 में डिलीवरी वाला गोल्ड 60900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा। इसी तरह MCX पर चांदी 71850 रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार कर रही है।
देश के चार महानगरों में 24 कैरेट सोने का भाव
चेन्नई में सोने का भाव 62130 रुपए प्रति दस ग्राम है।
मुंबई में सोने का भाव 61640 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
नई दिल्ली में सोने का भाव 61790 रुपए प्रति दस ग्राम है।
कोलकाता में सोने का भाव 61640 रुपए प्रति 10 ग्राम हैं।
देश के चार महानगरों में 22 कैरेट सोने का भाव
चेन्नई में गोल्ड रेट करीब 56950 रुपए प्रति दस ग्राम है।
मुंबई में सोने का भाव लगभग 56500 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
नई दिल्ली में करीब 56650 रुपए प्रति दस ग्राम है।
कोलकाता में सोने की कीमतें करीब 56500 रुपए प्रति 10 ग्राम है।