मीडिया रिपोर्टस के हिसाब से INDIA गठबंधन में कांग्रेस-सपा में 65-45 पर रार चल रही है। सपा यूपी की 80 लोकसभा सीटों में 65 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा ठोक रही है। वहीं कांग्रेस की तरफ से भी 40 से 45 सीटों पर दावेदारी किए जाने की खबर सुर्खियों में है। राजनैतिक पंडित यूपी में छिड़ी इस रार को INDIA के लिए पहली अग्निपरीक्षा बता रहे थे। साथ ही कयास लगा रहे थे कि, आखिर यूपी में INDIA का बॉस कौन बनेगा। कांग्रेस या सपा लेकिन INDIA की तरफ से कोई ऐलान होता उससे पहले ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बयान देकर सियासी गलियारे में हलचल पैदा कर दी है। अखिलेश यादव ने मीडिया के सहारे इशारों में सही INDIA और कांग्रेस को अपनी हैसियत बता दी है। अखिलेश यादव से जब पूछा गया कि, वह यूपी में कितनी सीटें मांग रहे है तो अखिलेश वो जवाब दिया जो कांग्रेस खेमे में बैचेनी भर देगा।
अखिलेश यादव भले ये कह रहे हो कि, सीटों का फैसला INDIA के घटक दल बैठकर करेंगे। लेकिन अखिलेश ने सीटे मागने के सवाल पर जब ये कहा कि, वह मांगने वाले नहीं देने वालों में से है। उसके बाद सियासी पंडित ये आंकड़ा लगा रहे है कि, अखिलेश यादव ने खुद को यूपी में INDIA का बॉस घोषित कर दिया है। आपको बता दें कि, सपा यूपी में मुख्य विपक्षा दल है औऱ काफी ताकतवर है। लेकिन लोकसभा चुनाव में ये काफी नहीं है। फिलहाल कांग्रेस अखिलेश के बयान को किस चश्मे से देखेगी ये कांग्रेस के नेता तय करेंगे।
सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस का मानना है कि, सपा भले यूपी में मजबूत है लेकिन पिछले दो लोकसभा चुनावों में उसका भी यूपी में वही हाल है जो कांग्रेस का है। ऐसे में कांग्रेस 2009 के नतीजों के हिसाब से सीट शेयरिंग चाहती है। जिसमे सपा को 23 औऱ कांग्रेस को 21 सीटों पर जीत मिली थी। फिलहाल सियासी जानकार अखिलेश यादव के इस बयान के पीछे का कारण आगामी तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव को बता रहे है।उनका मानना है कि, राज्यों में सपा चुनाव लड़ना चाहती है। लेकिन तीनों राज्य कांग्रेस का गढ़ है। ऐसे में कांग्रेस वहां पर सपा के लिए कुछ सीटें छोड़ दें। इसलिए वह यूपी में खुद को बास साबित कर रहे है। अखिलेश यादव ने अपने बयान में इस बात का जिक्र भी किया कि, गठबंधन तय करेगा कि सपा वहां कैसे लड़ेगी।
अखिलेश यादव पहले तो संगठन की बात करते नजर आ रहे। फिर सब कुछ संगठन पर छोड़ दे रहे। यानि कि, वह INDIA पर दबाव बानकार कांग्रेस से कुछ सीटें लेने के मूड़ में है। फिलहाल अखिलेश यादव के दिमाग में क्या चल रहा है औऱ कांग्रेस महत्वाकांक्षी अखिलेश यादव को अपने सियासी समीकरण में कैसे फिट करेगी ये बड़ा सवाल बना हुआ है।
ब्यूरो रिपोर्ट NTTV BHARAT