सुल्तानपुर जनपद के चर्चित डॉ घनश्याम त्रिपाठी हत्याकांड में सोशल मीडिया पर चिट्ठी बम फूटा है। चिट्टी बम डॉक्टर त्रिपाठी की पत्नी निशा त्रिपाठी ने फोड़ते हुए सुल्तानपुर सासंद मेनका गांधी को भी लपेटा है। सासंद मेनका गांधी को संबोधित निशा त्रिपाठी की कथित चिट्ठी में तीखे सवाल हैं। जो मेनका गांधी से पूछे गए हैं। मुख्य आरोपी अजय नारायण सिंह की गिरफ्तारी के बाद मेनका गांधी के सुल्तानपुर दौरे की टाइमिंग पर निशा त्रिपाठी ने जोरदार हमला बोला है।
उन्होंने मेनका गांधी के नाम चिट्ठी में लिखा कि, सरकार की प्रतिनिधि डीएम तथा जनप्रतिनिधि की मांग पर सहमति के बाद भी कार्रवाही नहीं हुई है। मैं बहुत परेशान हूं और आप मेरी मांगों को पूरी करें और ध्यान दें तभी आप पर भी मुझे भरोसा होगा। क्योंकि आप ने भी पूर्व में कोई सहयोग नहीं किया है और आपका भी फोटो वगैरह वायरल हुआ है, आपका परिवारिक संबंध बताया जाता है। जबकि वो बेजुबान जानवरों की हत्या कर चुका है और आप जीवों से भी प्रेम करती हैं। आप पर संदेह हो रहा है कि, आपराधी के समर्पण के बाद आपको हमारी याद आई है।
सोशल मीडिया पर निशा त्रिपाठी की ये चिट्ठी वायरल हो रही है। जिसमे उन्होंने खुद अपनी बात कही है और मेनका गांधी पर हमला बोला है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, डॉक्टर घनश्याम तिवारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी अजय नारायण सिंह व उसका ड्राइवर दीपक सिंह को बीते दिनों पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खबरों में बताया जा रहा है कि, दोनों ने खुद पुलिस के सामने समपर्ण किया है।