उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में कूरेभार क्षेत्र गुरुवार को ब्लॉक सभागार परिसर पर विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगजनो को सशक्तिकरण विभाग एव युवा दिव्यांग एंव दृष्टि बाधितार्थ कल्याण संस्थान ने दर्जनो लोगो को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण किया गया।
दरअसल कार्यक्रम में पहुँचे जिला दिब्यांग सशक्तीकरण अधिकारी/जिला अर्थ एन संख्या अधिकारी,जिला सूचना अधिकारी ने दिव्यांगजनों को 10 व्हील चेयर,10 कान की मशीन, 5 स्मार्ट केन का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा दिव्यांगों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए समाज के हर वर्ग को मुख्य धारा में जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहे जिले प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार ने मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं के सशक्तिकरण व उनके सहायतार्थ की जाने वाली योजनाओं से अवगत कराया। मौके युवा विकलांग एंव दृष्टि बाधितार्थ कल्याण संस्थान कूरेभार ने दिव्यांग जनों को सम्बंधित योजनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। दूर दराज से आये दिव्यांगजनो को सूक्ष्म जलपान कराई।
इसे भी पढ़े: UP: ओवरलोडिंग घोटाले में गोरखपुर और सोनभद्र के ARTO की SIT ने की खोज
इस दौरान एडीओ (आई एस बी) दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग से राजेश श्रीवास्तव, कार्यक्रम प्रबंधक संदीप पाण्डेय,कार्यक्रम संचालक दुर्गेश तिवारी, सुशील तिवारी, रंजीत दूवे, शैलेन्द्र वर्मा, दुर्गेश तिवारी, सत्य प्रकाश गुप्ता व अन्य संस्थागत साथी मौजूद रहे।