सुल्तानपुर पहुंचे भाजपा काशी क्षेत्र महामंत्री अशोक चौरसिया ने कहा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित विश्व का सबसे बड़ा महानाट्य का मंचन जाणता राजा देश भक्ति और बलिदान का इतिहास है। युद्ध नीति से लेकर राज्य व्यवस्था के लिए हमें शिवाजी महाराज से प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा जाणता राजा का मतलब एक बुद्धिमान एवं दूरदर्शी शासक है।काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में 21 से 26 नवम्बर तक तीन घंटे के जाणता राजा महानाट्य के जरिए छत्रपति शिवाजी के जन्म से लेकर छत्रपति बनने तक की ऐतिहासिक गौरव गाथा को दर्शाया जाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में बताया कि 25 नवंबर को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी में सेवा भारती काशी प्रांत के संयोजन में जाणता राजा महानाट्य का मंचन होगा। उन्होंने बताया जिले से 4 हजार से अधिक लोग कार्यक्रम में शामिल होगे।संचालन कार्यक्रम संयोजक आलोक आर्या ने किया।इस मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी, विधायक सीताराम वर्मा, देवमणि द्विवेदी,डाॅ एमपी सिंह,पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पाण्डेय, करूणा शंकर द्विवेदी, डाॅ सीताशरण त्रिपाठी,जगजीत सिंह,विजय सिंह रघुवंशी, राजेश सिंह, आनन्द द्विवेदी, सुनील वर्मा, राजेश सिंह,अखिलेश जायसवाल,कृपा शंकर मिश्र आदि मौजूद रहे।