सुल्तानपुर जनपद में डॉक्टर घनश्याम त्रिपाठी की से हत्या से उत्तर प्रदेश की सियासत में जलजला आ गया है। मुख्य हत्या आरोपी और भूमाफिया अजय नारायन सिंह का ताल्लुक खाटी भाजपाई परिवार से है। लेकिन जिस निर्मम तरीके से डॉ त्रिपाठी को मौत के घाट उतारा गया उसकी वजह से बवंडर आ चुका है। भाजपाई ही भाजपा की बखिया उधेड़ रहे है। सुल्तानपुर से भाजपा विधायक राज बाबू उपाध्याय और सपा के पूर्व विधायक संतोष पांडेय तो मुख्य मोर्चे पर है।
डॉक्टर त्रिपाठी की हत्या से ब्राह्मण समुदाय सहित तमाम वर्गो में बड़ा आक्रोश भी
है। खबर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक भी पहुंची है। शायद यही वजह है जो सुल्तानपुर का पुलिस प्रशासन एक्शन मोड़ में है। डीएम सुल्तानपुर जसजीत कौर ने कह दिया है हत्या आरोपी अजय नारायण सिंह के परिवार का कच्चा चिट्टा तैयार होगा। परिवार के हर सदस्य की सम्पतियों की पड़ताल होगी।
वहीं दूसरी तरफ पुलिस कप्तान सोमेन वर्मा ने बताया है कि, चर्चित हत्याकांड में काफी कुछ साफ हो चुका है। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। जबकी मुख्य आरोपी अजय नारायण सिंह की सरगर्मी से तलाश जारी है।
आपको बता दें कि, मुख्य हत्या आरोपी अजय नारायण सिंह का भाई चन्दन नारायण सिंह सुल्तानपूर में भाजपा युवा मोर्चे का जिला अध्यक्ष है। चाचा गिरीश नारायण उर्फ बब्बन सिंह की शासन सत्ता में तूती बोलती है। लेकिन दांव उल्टा पड़ गया है, खाटी भाजपाई परिवार पर पूरा कच्चा चिट्ठा खोलने की तैयारी है भू माफिया परिवार की। अगर गड़बड़ी मिली तो बुलडोजर भी गरज सकता है भू माफिया परिवार पर।
फिलहाल उम्मीद जगी है न्याय की। लगातार लोगों की संवेदनाएं मिल रही है डॉ त्रिपाठी के परिवार को। समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी ने तो खुला एलान कर दिया है। डॉ त्रिपाठी के परिवार वालों को न्याय दिलाने का।
ब्यूरो रिपोर्ट nttv bharat