Breaking News

सुल्तानपुर: सपा नेता शेर सिंह यादव बनाम मुख्तार, पिस्टल की नोक पर जमीन कब्जे की जंग

रिपोर्ट- निसार अहमद

सुल्तानपुर: सपा नेता का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में सपा नेता शेर सिंह यादव पिस्टल की नोक पर जमीन पर कब्ज़ा हटाते हुये नजर आ रहे हैं। दरअसल ये मामला है गोसाईंगंज थानाक्षेत्र के हयात नगर गांव का। इसी गांव में सपा नेता शेर सिंह यादव और मुख़्तार का जमीनी विवाद चल रहा था।

इसे भी पढ़ें: BJP विधायक के गेट पर ‘डबल मर्डर’

बताया ये जा रहा है कि मुख़्तार पक्ष के लोगों ने सड़क की दूसरी तरफ टीन लगाकर कब्जा किया था। इसी से नाराज सपा नेता शेर सिंह यादव पहुंचे और वहां कब्जा हटाने लगे। इस दौरान मुख़्तार पक्ष के लोगों ने जब विरोध किया तो शेर सिंह यादव ने पिस्टल निकाल ली और पिस्टल लहराते हुये कब्जा हटाने लगे। इतना ही नही शेर सिंह यादव ने उन्हें धमकाया भी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने सपा नेता शेर सिंह का वीडियो बना लिया और अब ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।