Breaking News

सुल्तानपुर: सो रहे थे पति-पत्नी, तभी हुआ कुछ ऐसा कि दोनों कि मौत हो गई

रिपोर्ट- निसार अहमद

सुलतानपुर: कच्चे मकान की दीवार अचानक ढह गई और मकान में सो रहे पति-पत्नी दीवार के मलबे में दब गए। जिससे दोनों की मौत हो गयी। घटना से गांव में कोहराम मचा है। पुलिस और राजस्व अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

धंमौर थानाक्षेत्र के कुम्हारन का पुरवा रामपुर अमेठा गांव निवासी (45) वर्षीय राम तीरथ व उनकी पत्नी गुड्डन शनिवार की रात अपने कच्चे मकान में सो रहे थे। देर रात अचानक मकान की दीवार ढह गई। दीवार ढहने से मकान का काफी हिस्सा गिर गया। उसी मलबे में पति-पत्नी दब गए।

इसे भी पढ़ें: सुल्तानपुर का बदमाश दारोगा, लड़कों को दी दिल दहला देने वाली सजा..देखें वीडियो

आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुँचे और काफी देर मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया,लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पाकर धंमौर थानाध्यक्ष रवि कुमार सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। सुबह राजस्व अधिकारी भी गांव पहुँचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। अन्य विधिक कार्रवाई जारी है। एक साथ पति-पत्नी की मौत से गांव में कोहराम मचा है।