Breaking News

राकेश तिवारी को सपा प्रबुद्ध सभा के प्रदेश सचिव बनाए जाने पर समर्थकों में उत्साह..

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में समाजवादी प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक मनोज पाण्डेय ने स्थानीय कस्बा निवासी राकेश तिवारी को संगठन का प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर समर्थको ने खुशी जाहिर करते हुए नेतृत्व का आभार जताया।

दरअसल स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर 06 पूरे भवानी चरण निवासी सामाजिक कार्यकर्ता व सपा नेता राकेश तिवारी को समाजवादी प्रबुद्ध सभा के अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज पाण्डेय ने संगठन का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है ।प्रदेश अध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने उम्मीद जताई कि इससे समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलने के साथ ही 2022 में सपा सरकार बनाने में मदद मिलेगी।नवनियुक्त प्रदेश सचिव राकेश तिवारी ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ काम करेंगे।

इसे भी पढ़े: मिर्जापुर में राकेश तिवारी के तीन बेटों की निर्मम हत्या, यूपी में हड़कंप..

राकेश तिवारी के प्रदेश सचिव नियुक्त होने पर सपा नेता विजय यादव, विश्वंभर नाथ तिवारी, सुधाकर तिवारी, अरविंद तिवारी, दुर्ग मान, बशीर अहमद, हरि प्रसाद, राहुल यादव, नीरज सहित अन्य समर्थको ने खुशी जाहिर करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष मनोज पाण्डेय सहित सपा नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।