बॉलीवुड की विवादित और बेबाक अभिनेत्री स्वरा भास्कर मां बन गई है। उन्होंने नन्हीं परी को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी है। स्वरा भास्कर और उनके पति फहाद अहमद ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। दोनों ही घर में बेटी के जन्म के बाद से काफी ज्यादा खुश है। अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी बेटी के जन्म का खुलासा किया है और इसके साथ ही बेटी की पहली झलक भी फैंस के साथ शेयर की है।
बरेली
फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने बेटी को दिया जन्म
स्वरा की ससुराल बरेली के बहेड़ी में जश्न का माहौल
बेटी के जन्म के बाद बहेड़ी में जश्न का माहौल. pic.twitter.com/yz9TieT6vD— nttvbharatofficial (@nttvofficial) September 26, 2023
;
स्वरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह खुशखबरी फैंस के साथ साझा की। उन्होंने कई प्यारी तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा कि, ‘एक प्रार्थना सुनी गई, एक आशीर्वाद दिया गया, एक गीत फुसफुसाया गया, एक रहस्यमय सत्य। हमारी बच्ची राबिया का जन्म 23 सितंबर 2023 को हुआ। हम आभारी हैं और प्रसन्न मन से आपके प्यार के लिए धन्यवाद देते हैं। यह एक बिल्कुल नई दुनिया है।
स्वरा भास्कर के मां बनते ही कई सेलेब्स ने उनको बधाई दी है और बेटी को अर्शीवाद भी दिया है। इसके अलावा फैंस भी उनके पोस्ट पर कमेंट कर बधाई देते नजर आ रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्वरा भास्कर ने कुछ महीने पहले ही फहाद अहमद के साथ शादी रचाई हैं और अब दोनों माता पिता बन चुके हैं।