Breaking News

काशी-अयोध्या से शुरू विकास यात्रा तभी पूरी होगी जब भाजपा की सरकार फिर बनेगीः मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवरिया से वाराणसी पहुंच गए हैं। कुछ देर में बूथ लेवल कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। उनके कार्यक्रम में भी बदलाव किया गया है। अब विश्वनाथ मंदिर भी जाएंगे।  पीएम मोदी यूनिवर्सिटी परिसर में पहुंचने पर खुली जीप में सवार हो गए। बूथ पदाधिकारियों का हाथ हिलाते हुए अभिवादन किया और मंच पर पहुंचे।

पीएम मोदी ने हर हर महादेव का नारा लगाते हुए भोजपुरी में अपने संबोधन की शुरुआत की।  कहा कि जैसे 14, 17 और 19 में पराक्रम दिखाया, उसी तरह इस बार भी पराक्रम दिखाएंगे। कहा कि काशी अयोध्या से शुरू विकास यात्रा तभी पूरी होगी जब भाजपा की सरकार फिर बनेगी।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं दिल्ली में पार्टी के काम में लगा रहता हूं। लेकिन यहां बनारस में आप ही मेरा काम करते रहते हैं। आप कार्यकर्ताओं से बहुत कुछ सीखने का मौका मिलता है। हमारा संगठन ही परिवार है। घोर परिवारवादी लोग हमारा मुकाबला नहीं कर सकते हैं। हमारे कार्यकर्ता देश के लिए काम करते हैं। हमारे यहां व्यक्ति के पर दल और दल से ऊपर देश है।

पहले घोर परिवारवादियों ने सरकार चलाई। उनकी पार्टी के साथ घोर परिवारवाद और माफियावाद जुड़ा हुआ है। हमारे परिवार के साथ सेवा जुड़ा हुआ है। कोरोना काल इसका उदाहरण है। हमारे लोगों ने घर-घर दवाइयां और राशन पहुंचाया। बनारस में कितने विदेशी नागरिक फंस गए थे, लेकिन काशी के लोगों ने उन्हें कोई तकलीफ नहीं होने दी।

कहा कि महाशविरात्रि पर लाखों भक्त आएंगे। बाहर से आने वाले भक्तों की हमें सेवा करनी है। पिछली सरकारों ने बनारस को विकास से वंचित रखकर लोगों को परेशान किया। उनकी धारणा था कि बनारस बदहाल रहा है, ऐसे ही बदहाल रहेगा। आज बनारस बदल रहा है। आज काशी की गरिमा के अनुसार काशी बन रहा है। बाबा विश्वनाथाथ और गंगा एक साथ जुड़े हैं। गंगा के घाट स्वच्छ हो रहे हैं। लोग गौरव के साथ बनारस के सुंदरीकरण की तस्वीरें डालते हैं तो अच्छा लगता है।