Breaking News

बेहद शर्मनाक: हवस में अंधा बना पिता अपनी ही बेटी से किया रेप

जौनपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर पिता ने बेटी से रेप किया। मामला 26 जनवरी की शाम का बताया जा रहा है। पीड़ित लड़की की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने रविवार शाम थाने में तहरीर दी। महिला के मुताबिक, पहले पति से उसकी 8 साल की बेटी है। 8 साल पहले उसने दूसरी शादी की। उसका पति शराब का आदी है और अक्सर नशे में रहता है। महिला ने बताया कि जब वह 26 जनवरी को काम से लौटी तो उसकी 16 साल की बेटी कमरे में रो रही थी। बेटी से जब रोने का कारण पूछा तो उसने बताया कि पापा ने उसके साथ गलत काम किया है।

पति से पूछने पर हुई मारपीट
महिला ने जब पति से पूछा तो उसने गाली गलौज कर मारपीट की। घटना का जिक्र किसी और से करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने बताया कि घटना के बाद वह आजमगढ़ स्थित अपने मायके चली गयी थी।

थानाध्यक्ष अवधनाथ यादव ने बताया कि रविवार की देर शाम तहरीर भी दी थी। तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। सोमवार की सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई कर आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।