Breaking News

भानगढ़ किले से भी ज्यादा खौफनाक और रहस्यमयी है लखनऊ की ये जगहें

दुनिया में कुछ जगह ऐसी हैं जहाँ कोई न कोई जगह खौफनाक, रहस्यमयी और अनसुलझी पहेली की तरह होती है। जिसे जो जितना सुलझाने की कोशिश करता है उतना ही उलझता जाता है। ऐसे ही पहेली की तरह यूपी की राजधानी लखनऊ में भी है। इस पहेली को आज तक कोई नहीं सुलझा सका है। यहां तक कि विज्ञान भी इस रहस्य के विषय में सटीक जानकारी नहीं देता। ऐसी क्या वजह है कि मौत के बाद भी कुछ आत्माएं अपने होने का एहसास दिलाती हैं ?

इंसानी आत्माओं को शांत और उग्र रूप में बांटा गया है। धर्म शास्त्रों के अनुसार जिन इंसानों का अंतिम संस्कार विधि विधान से नहीं किया जाता वो प्रेत बनकर अपनी मुक्ति के लिए भटकते हैं। अपने होने का एहसास कराते हैं ताकि उन्हें इस दुनिया से मुक्ति मिल सके। रहस्य की पड़ताल में आज हम आपको उत्तर प्रदेश के शहर लखनऊ की उन प्रेतवाधित जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आज भी भटकती रूह अपने होने का एहसास कराती हैं।

लखनऊ का बलरामपुर अस्पताल लखनऊ के चुनिंदा प्रेतवाधित स्थानों में बलरामपुर अस्पताल भी आता है। यह अस्पताल अतीत से जुड़े कई रहस्यमयी किस्सों ने जुड़ा है। कहा जाता है कि यहां भूत-प्रेत भी डॉक्टर के रूप में मरीजों का इलाज किया करते थे। इस अस्पताल से एक बेहद ही अद्भुत कहानी जुड़ी है कि बताया जाता है कि कभी कोई महिला गंभीर हालत में यहां पहुंची थी, जिसका ऑपरेशन किया जाना था, लेकिन उस दौरान ऑपरेशन के लिए कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। लेकिन जब अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा किसी डॉक्टर को बुलाया गया तो सब हैरान रह गए, उस महिला का ऑपरेशन हो चुका था। उस महिला का ऑपरेशन किसने किया यह बात आज तक एक रहस्य बनी हुई है।

लखनऊ का ओइल हाउस लखनऊ का ओइल हाउस से भी कई रहस्यमय किस्से जुड़े हुए हैं। कहा जाता है कि इस भवन में आज भी अंग्रेज सैनिकों की आत्मा भटकती है। दरअसल यह भवन भारत में ब्रिटिश हुकूमत के दौरान हुए कत्लेआम से जुड़ा है। कहा जाता है कि जब अंग्रेजों ने वाज‌िद अली शाह पर आक्रमण किया था तब ओइल हाउस में मौजूद कुंए में अंग्रेज सिपाहियों को मार-मार का फेंका गया था। इस भवन में आज भी उन सैनिकों की रूह भटकती हैं। कुएं में मौजूद आत्माएं कई लोगों का अपना शिकार बना चुकी है।

लखनऊ का रेलवे क्वाटर एक रहस्यमयी किस्सा लखनऊ के एक रेलवे क्वार्टर से भी जुड़ा है। जो शहर के सबसे भुतहा जगहों में शामिल है। कहा जाता है कि रेलवे क्वार्टर से एक अंग्रेज इंजीनियर की से जुड़ी है। जानकारों के कथनों के अनुसार इस इंजिनियर की पत्नी को किसी अंग्रेज अफसर से प्यार हो गया था, कुछ समय तक यह प्रेमलिला चलती रही। लेकिन एक दिन इंजीनियर ने अपनी पत्नी को उस अफसर के साथ आपत्त‌िजनक हालत में देख लिया, जिसके बाद उस इंजिनियर ने उस अफसर की हत्या कर दी औऱ खुद भी आत्महत्या कर ली। यह हत्या औऱ आत्महत्या कांड लखनऊ रेलवे क्वार्टर में हुआ था। जहां आज भी उस इंजीनियर की आत्मा भटकती है।