Engineers Day 2023: 15 सितंबर को प्रतिवर्ष हमारे देश में राष्ट्रीय अभियंता दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन महान इंजीनियर एवं भारत रत्न एवं ब्रिटिश नाइटहुड पुरस्कार से सम्मानित एम विश्वेश्वरैया की जयंती के उपलक्ष्य में सेलिब्रेट किया जाता है। इस वर्ष का इंजीनियर्स डे Engineering for a Sustainable Future थीम के साथ मनाया जा रहा है। आइए इन विशेष दिन पर बताते है इंजीनियरिंग छोड़कर राजनीति में सफल करियर बनाने वाले 5 बड़े राजनेताओं के बारे में…
अजीत सिंह
चौधरी अजीत सिंह (Chaudhary Ajit Singh) भारतीय राजनेता और किसान नेता थे। वे मंत्री भी रहे हैं। इनकी पढ़ाई आईआईटी खड़गपुर से हुई है। अजीत सिंह पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे हैं। कोरोनाकाल में इनकी मृत्यु हुई थी।
अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल वर्तमान में दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं। इन्होंने अपनी पढ़ाई IIT खड़गपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में की है। राजनीति में आने से पहले अरविंद केजरीवाल एक सामाजिक कार्यकर्ता थे। इन्होंने भारतीय राजस्व विभाग में काम किया।
मनोहर पर्रिकर
देश में मनोहर पार्रिकर का नाम एक साफ छवि नेता के रूप में लिया जाता है। इन्होंने आईआईटी मुंबई से अपनी पढ़ाई की है। मनोहर पार्रिकर गोवा के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा केंद्र में रक्षा मंत्री के रूप में भी अपनी सेवा दी है। 2019 में कैंसर के कारण इनकी मृत्यु हुई थी।
जयराम रमेश
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश भारतीय राजनीति में एक इनोवेटर के तौर पर जाने जाते हैं। इनकी पढ़ाई आईआईटी बॉम्बे से हुई है। जयराम रमेश देश में मंत्री के रूप में अपनी भूमिका निभा चुके हैं।
जयंत सिन्हा
भाजपा नेता और हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा ने दिल्ली आईआईटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। केंद्र सरकार में वो केंद्रीय मंत्री की भूमिका में है। उनके पास नागरिक उड्डयन मंत्रालय है।