Breaking News

सच्चा प्यार या जालसाजी का शिकार? 10 करोड़ मिलने पर भी सौरभ को नहीं छोड़ेगी बांग्लादेशी महिला, अब…

पाकिस्तान की सीमा हैदर के बाद बांग्लादेश से आई सोनिया अख्तर इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। दोनों की कहानी बिल्कुल अलग है लेकिन दोनों ही भारत अपने प्यार के लिए आई हैं।

पाकिस्तान की सीमा हैदर के बाद बांग्लादेश से आई सोनिया अख्तर इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। दोनों की कहानी बिल्कुल अलग है लेकिन दोनों ही भारत अपने प्यार के लिए आई हैं। अब बंग्लादेश से अपने एक साल के बेटे को लेकर सोनिया अख्तर नाम की महिला नोएडा आ पहुंची है और नोएडा पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है।

यह है मामला
महिला का दावा है कि सौरभ कांत तिवारी जो कि नोएडा का रहने वाला है उसका पति है। दोनों की मुलाकात बांग्लादेश में हुई, दोनों में नजदीकियां बढ़ती गई फिर दोनों में प्यार हो गया और उन्होंने शादी कर ली।

महिला के अनुसार सौरभ कुछ दिन पहले उसे छोड़कर चला आया फिर वापस नहीं गया। उसकी तलाश में सोनिया नोएडा आ पहुंची। यहां आकर उसे पता चला की वह पहले से शादीशुदा है और उसका 20 साल का एक बेटा भी है।

पुलिस में की शिकायत में सोनिया ने बताया है कि सौरभ ढाका की एक कंपनी कल्टी मैक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में काम करता था। महिला का दावा है कि 14 अप्रैल 2021 को सौरभ कांत तिवारी ने उससे निकाह किया। सौरभ बांग्लादेश में 4 जनवरी 2017 से 24 दिसंबर 2021 के बीच रहा।

धर्म परिवर्तन कर किया निकाह
सोनिया का दावा है कि डीसीपी के सामने जब दोनों पहुंचे तो वहां सौरभ ने धर्म परिवर्तन कर निकाह करने की बात कबूली और बच्चे को अपना बताया। हालांकी अब उसने उसे और बच्चे को अपनाने से मना किया है। वहीं सौरभ ने सोनिया व उसके परिजनों पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। सौरभ के मुताबिक उसे धोखे से फंसाया गया और जबरन वहां रखा गया था। क्या सही है और क्या गलत ये जांच का विषय है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर सबूत इक्ट्ठा कर रही है।
सोनिया को पुलिस पर भरोसा

सोनिया ने नोएडा पुलिस पर अपना भरोसा जताया है। महिला ने कहा है कि जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी। वो सारे सबूत लेकर आई है। वकील से मिलकर वो कानूनी लडा़ई भी लड़ेगी। आपको बता दें की सोनिया 6 महिने का टूरिस्ट वीजा लेकर भारत आई है।

10 करोड़ मिले तो भी बिना पति के नहीं जाऊंगी वापस
पुलिस ने बुधवार को सानिया-सौरभ को आमने बैठा कर पूछताछ की। सानिया ने कई दस्तावेज दिखाए और उसे बच्चे का पिता बताया। सानिया ने कहा है कि अगर उन्हें दस करोड़ रुपये भी दिए जाएंगे तो भी वह सौरभ को लिए बिना नही जाएंगी। हालांकि पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *