हाथरस के सादाबाद में युवती की आत्महत्या मामले में नया मोड़ आ गया है। पिता ने खुलासा किया है पड़ोस का गैंग उनकी बेटी लक्ष्मी के पीछे पड़ा था। जिसमें तीन महिलाए और 5 लड़के है।
हाथरस के सादाबाद तहसील के नगला जसुआ गांव में एक युवती की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आया है। मृतका के पिता नेपाल सिंह ने 8 लोगों पर बेटी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं।
पिता की शिकायत के अनुसार, वह 21 फरवरी को अपनी पत्नी के इलाज के लिए भरतपुर गए थे। इसी दौरान उनके भाई का फोन आया कि उनकी बेटी लक्ष्मी ने फांसी लगा ली है। आरोप है कि सुनील, रामू, मोहित, शवम, सुधीर और तीन महिलाएं भावना, वेदवती और सुघरी ने दोपहर करीब 11:30 बजे लक्ष्मी को गालियां दीं।
आरोपियों ने लक्ष्मी पर नाजायज संबंधों का आरोप लगाया और उसे बदनाम करने की धमकी दी। लक्ष्मी ने इन आरोपों का विरोध किया और कहा कि इसी तरह उन्होंने उसकी बहन खुशी को भी परेशान किया था। इस मामले में लक्ष्मी ने 15 फरवरी को 1090 पर और 16 फरवरी को थाना सहपऊ में शिकायत भी की थी।
पीड़िता ने आरोपियों को चेतावनी दी थी कि अगर ज्यादा परेशान किया तो वह जान दे देगी। आरोपियों ने उसे चुनौती दी कि अगर असली बाप की बेटी है तो जान देकर दिखा। इसके बाद लक्ष्मी ने घर में जाकर दुपट्टे से फांसी लगा ली। पुलिस ने माता-पिता के आने से पहले ही उसे फंदे से उतार लिया था।