Breaking News

सुल्तानपुर में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार..

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के पुलिस ने रविवार को थानाक्षेत्र के नदरई, हैधनाखुर्द गांव के लकेहटा पुल के पास से 1 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया।

दरअसल थानाध्यक्ष बल्दीराय अमरेंद्र सिंह ने बताया कि वाहनों की जांच के दौरान सूत्रों से सूचना मिली कि लकेहटा पुल के पास से अभियुक्त अमित कुमार वर्मा पुत्र दयाराम वर्मा निवासी लोके पुर थाना कूरेभार व दीपक सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह निवासी राम सुमरिन का पुरवा, मजरे मझवारा, थाना कूरेभार के कब्जे 1 किलो गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए दोनों अब तो के खिलाफ कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। आरोपियों को गिरफ्तार करने में देहली चौकी इंचार्ज हरिश्चंद्र, हेड कांस्टेबल कमलेश पटेल,अमित कुमार, दीपक कुमार व होमगार्ड सुरेश गुप्ता ने मुख्य भूमिका निभाई है।