मेरठ: होटल की चार दीवारी में हुस्न का बदनाम बाजार सजा था, हुस्न के दीवाने जिस्म की बोली लगा रहे थे लेकिन इससे पहले ही शमा परवाने की बांहों में टूट कर बिखरती, दरवाजे पर एक दस्तक होती है। जब दरवाजा खुला तो बाजार का सारा रंग बदरंग हो गया क्योंकि मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने होटल के कमरो से लड़कियों के साथ साथ लड़कों को शर्मनाक हालत में गिरफ्तार कर लिया।
गोरे जिस्म के काले कारोबार का मामला मेरठ के टीपी नगर थाना इलाके का है, जहां इवी नाम के होटल में पिछले काफी अरसे से जिस्म फरोशी का धंधा फल फूल रहा था। पुलिस को भी काफी अरसे से इस सैक्स रैकेट की खबरे मिल रही थी जिसके बाद पुलिस ने पूरी प्लानिग के साथ होटल में छापा मार दिया। होटल में छापा पड़ते ही कमरों में अय्याशी कर रहे लड़के और ल़ड़कियो में हड़कंप मच गया। सभी लड़के लड़कियां इधर उधर भागने लगे लेकिन पुलिस ने किसी को फरार ना होने दिया और सभी को दबोच लिया। पुलिस ने होटल से 3 लड़कियां और 6 लडकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने सैक्स रैकेट संचालन के आरोप में होटल के मालिक को भी गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं पुलिस ने होटल के कमरो से कई शर्मनाक चीजों को भी बरामद किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से आस पास के होटलो में भी हड़कंप मच गया है।