Breaking News

यूपी उपचुनाव टिकट:भाजपा में ब्राह्मण पर भारी, ठाकुर की लंबरदारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के विधानसभा उप चुनाव में ब्राह्मणों पर ठाकुर भारी पड़ा है भाजपा ने दो ठाकुर प्रत्याशियों पर भरोसा जताया है। वहीं एक ब्राह्मण प्रत्याशी को मौका दिया है वो भी ब्राह्मणों की प्रयोगशाला में परीक्षण के तौर पर।

उत्तर प्रदेश की सियासत में भले सियासी दल पंडित पंडित पर रहे है लेकिन भाजपा ने पंडित का नारा लगाने से परहेज किया है। भाजपा ने सात सीट में सिर्फ एक पर ब्राह्मण उम्मीदवार उतारा है वो भी देवरिया से। जहां सभी प्रमुख दलों के उम्मीदवार ब्राह्मण है देवरिया में भाजपा ने डॉ सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी को टिकट दिया है जबकि भाजपा ने दो ठाकुर चेहरों पर दांव लगाया है।

आबादी के हिसाब से ब्राह्मण मतदाता ठाकुर मतदाताओं का लगभग तीन गुना है। बावजूद इसके भाजपा ने मल्हनी सीटजौनपुर से ठाकुर चेहरे के रूप में मनोज सिंह और अमरोहा की नौगांवा सादाब से चेतन चौहान की पत्नी संगीता चौहान पर दांव लगाया है जिससे जातीय समीकरण और भाजपा में ब्राह्मणों की उपेक्षा की चर्चा शुरू हो गयी है।