Breaking News

Chandrayaan 3 का यूपी कनेक्‍शन, जानिए भारत की “रॉकेट वूमन” डॉ. रितू के बारे में सब कुछ

Chandrayaan 3 Landing: भारत के लिए आज का दिन एतिहासिक है। चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल को आज 23 अगस्त शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतारा जाएगा। ऐसे में पूरी दुनिया की नजरें भारत की ओर टिकी हुई है। चंद्रयान 3 की सफल उड़न का यूपी से भी खास कनेक्शन हैं। टाइमस ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, लखनऊ की बेटी डॉ. रितु कारिधाल ने इस मिशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वहीं, फिरोजाबाद के युवक का भी इसमें अहम योगदान है, जो इसरो में वैज्ञानिक के तौर पर काम कर रहे हैं।

भारत की ‘राकेट वूमेन’ और लखनऊ की बेटी डॉ. रितु कारिधाल की शुरुआती शिक्षा लखनऊ के नवयुग कन्या इंटर कॉलेज में हुई। लखनऊ यूनिव‌र्सिटी से उन्होंने B.Sc. और M.Sc.की पढ़ाई की।

लखनऊ यूनिव‌र्सिटी से की है पढ़ाई
साल 1994 से 1996 तक MSC की पढ़ाई की। इसके बाद पीएचडी में दाखिला लिया। उनका चयन GATE में हो गया। फिर वो IISC बेंगलुरु चली गई। आगे चलकर उनका सिलेक्शन ISRO में हो गया।”

लखनऊ वाले घर में जश्न का माहौल
लखनऊ के राजाजीपुरम इलाके में रितु कारिधाल का पैतृक घर हैं। वहां आज जश्न का माहौल है। घर में रितु के भाई रोहित रहते हैं। हालांकि इस बारे में घर वाले बात करने को तैयार नहीं हैं।

स्कूल शाम को खुलेंगे सभी स्कूल
उत्तर प्रदेश के सभी स्कूल बुधवार शाम को खोलने के निर्देश जारी किए गए हैं। सभी स्कूल 23 अगस्त की शाम एक घंटे के लिए अलग से खुलेंगे। इसको लेकर स्कूलों में तैयारी शुरू हो गई है। लैंडिंग का लाइव प्रसारण बच्चों को दिखाया जाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन का भी प्रसारण होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *