Breaking News

up ghaziabad husband suicide case

‘ये मैसेज तेरे लिए है, बस आखिरी बार शक्ल देख ले..’ बोलकर पति ने दे दी अपनी जान, वीडियो हुआ वायरल

हैलो…ये मैसेज तेरे लिए है, बस आखिरी बार शक्ल देख ले। ये कहना है एक युवक का अपनी पत्नी से। इस युवक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे वो अपनी पत्नी को अपना आखिरी संदेश देता नजर आ रहा है और कह रहा है कि आखिरी बार देख लो। तू खुश रह अब मैं चला, तेरा भाई अब तेरी दूसरी शादी करा देगा। इस वीडियो के बाद वो युवक फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेता है।

पूरा मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का बताया जा रहा है, जहां पर एक युवक ने अपने ससुरालवालों की प्रताड़ना से आहत होकर मौत को गले लगा लिया है। लेकिन इससे पहले उसने 45 सेकंड का वीडियो शेयर किया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। इसके बाद परिवार के लोगों ने पड़ोसियों की मदद से अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक मामला जिले के कवि नगर क्षेत्र के हरसांव गांव का है, जहां पर एक युवक ने सुसाइड कर ली।

मृतक की शादी 2019 में अहमदगढ़ बुलंदशहर के गांव अतरौली नंगला निवासी अंजू के साथ हुई थी। जोगेंद्र चालक था। आरोप है कि, शादी के बाद अंजू, उसका भाई मनीष और साली आशा उसे परेशान करने लगे थे। अंजू छोटी-छोटी बातों पर उनके बेटे से झगड़ा करती थी, जिसके बाद वह अपने भाई व अन्य लोगों को बुलाकर मारपीट करते थी। ससुराल वाले चाहते थे कि जोगेंद्र अपनी कुछ पुश्तैनी संपत्ति पत्नी अंजू के नाम कर दे। हमने इसलिए जोगेंद्र को अलग मकान भी दे दिया। इसके बावजूद उसके ससुरालवाले उत्पीड़न कर रहे थे।’

ACP अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि, मरने से पहले का एक वीडियो ने बनाया है। जिसमे वो कहता है कि, ‘हैलो अंजू ये मैसेज तेरे लिए है बस, ठीक है मेरी जान। बाकी आज आखिरी बार शक्ल देख ले। कोई दिक्कत ना है। तेरे बालक ठीक हैं। तू खुश रहिये। सोनू तो चला। तेरी बहन ने कहा था कि, वो तेरा दूसरा ब्याह करेगी, तो अब तेरा दूसरा ब्याह हो जाएगा। चल बाय, बेटा अपना ख्याल रखियो। अगर कुछ गलती हुई हो तो माफ कर देना और बाकी देख, मेरे जाने के पीछे तू यहां तो आने की नहीं। बालक भी गए और मैं भी गया। आराम से अपना घर बसाना। लव यू…।’ इतना कहने के बाद जोगेंद्र फांसी के फंदे को दिखाता है, जो उसने दरवाजे के सहारे लटकाया हुआ था।

एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि, 23 सितंबर को खुदकुशी की घटना हुई थी। अब वीडियो सामने आने के बाद परिजनों ने तहरीर दी है, इस आधार पर तीन के विरुद्ध खुदकुशी के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *