Breaking News

hamirpur

Hamirpur में यमुना पुल से युवक ने लगाई छलांग, वजह जान उड़ जाएंगे होश

हमीरपुर में यमुना और बेतवा पुल मानसिक तौर पर परेशान लोगों के लिए आत्महत्या का केंद्र बनता जा रहा है। यहां पर अक्सर ऐसी खबरें सामने आती रहती है। शायद ही ऐसा कोई महीना जाता होगा जब कोई ना कोई नदी में छलांग लगा कर आत्महत्या या आत्महत्या के प्रयास की कोशिश ना करें। अब ऐसा ही ऐसा ही कुछ बीती रात भी हुआ है। यहां मानसिक तौर पर परेशान एक युवक ने यमुना नदी के पुल से छलांग लगा कर आत्महत्या करने की कोशिश की थी जिसे पुलिस ने मछुवारों की मदद से बचा लिया है।

यमुना नदी में कूदने का यह मामला सदर कोतवाली क्षेत्र में यमुना पुल का है। यहां बीती देर शाम एक युवक ने नदी में छलांग लगाई तो नदी के किनारे मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया। जिसको सुन कर नदी किनारे मौजूद नाविकों ने नदी में कूदे युवक को आनन-फानन में बचा लिया। तब तक सदर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। नदी से निकाले गए युवक से पूछताछ करते हुए उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

पुलिस ने सोशल मीडिया सेल के माध्यम से बताया कि फोन के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक नदी में कूदा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उत्कर्ष कुमार पुत्र राजेश कुमार जो नारायन नगर भिलावा का रहने वाला है। उसकी उम्र करीब 19 वर्ष है जो बीमार रहता था और उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। यमुना नदी पुल पर से नदी में छलांग लगा दी थी। जिसको समय रहते मछुआरों तथा पुलिस के प्रयास से सकुशल बाहर निकाल लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *