Breaking News

UP Jalaun flag News

Jalaun News: राष्ट्रीय ध्वज से गायब हुआ अशोक चक्र, तिरंगे से छेड़छाड़ का ये वीडियो हुआ वायरल

उत्तर प्रदेश के जालौन से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आ रहा है। जहां पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ छेड़छाड़ हुई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमे देखा जा सकता है कि 28 सितंबर को बारावफात के मौके पर जुलूस निकाला गया था। इस दौरान जुलूस में राष्ट्रीय ध्वज के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जिसमे तिरंगे में अशोक चक्र की जगह कुछ निशान बना था और आयतें लिखीं थी।

हालांकि इस मामले में जानकारी लगते ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए बच्चों के हाथों से तिरंगा ले लिया और उसकी जांच पड़ताल में जुट गई। ये मामला जालौन कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां पर बारावफात के जुलूस के दौरान एक बच्चा तिरंगा लहरा रहा था। जिसमे अशोक चक्र की जगह कुछ निशान बना था और आयतें लिखीं हुई थी। इसकी सूचना पाकर पुलिस ने बच्चे के हाथ से तिरंगा ले लिया और मामले की पड़ताल में जुट गई।

वहीं सीओ जालौन आरके गौतम का कहना है कि, जुलूस के दौरान बच्चों के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज देखा, जिसमें कुछ अलग प्रतीक चिन्ह बने थे। इस पर तुरंत झंडे को कब्जे में ले लिया और मामले की पड़ताल की जा रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *