Breaking News

Jalaun uncle murder his nephew arrested

Jalaun: पत्नी से अवैध संबंध के शक में मामा ने भांजे को फावड़े से काटा, गिरफ्तार हुआ आरोपी मामा

उत्तर प्रदेश के जालौन में अपने ही भांजे को फावड़े से काटकर मौत के घाट उतारने वाले मामा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामूली विवाद के बाद मामा ने अपने ही भांजे को फावड़े से काटकर मौत के घाट उतार दिया। भांजे को फावड़े से काटने के बाद मामा मौके से फरार हो गया था। वहीं वारदात के बाद परिवार में कोहराम मच गया, परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये मामला जालौन जिले के कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुआंखेड़ा का है। ग्राम दौलतपुर निवासी सुनील कुशवाहा अपने मामा थाना कदौरान के कुआं खेड़ा निवासी बीर सिंह के घर आया था। शुक्रवार की देर रात 11 बजे सुनील व वीर सिंह मकान के बाहर तख्त पर लेटे थे। रात 12 बजे सुनील के चीखने की आवाज आई तो बड़ी पुत्री कमरे से बाहर आई तो देखा की उसका पिता, भाई सुनील पर फावड़े से प्रहार कर कर रहा है। उसने शोर मचाया तो पिता भाग गया। रात को ही तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस लहूलुहान सुनील को सीएचसी ले कर पहुंची।

बताया जा रहा है कि, आरोपी मामा बीर सिंह को शक था कि उसकी पत्नी का उसके भांजे सुनील के साथ अवैध संबंध चल रहा है। इसको लेकर कई बार दोनों में विवाद भी हुआ था। हालांकि पुलिस ने मामा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटों के अंदर ही आरोपी मामा को किया गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *