उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है जहां पर एक बहन ने अपने भाईयों से तंग आकर आत्महत्या कर लिया। बहन अपने सगे भाइयों के उत्पीड़न से तंग आकर मौत को गले लगाया है। महिला ने सुसाइड करने के पहले वीडियो बनाया और सुसाइड नोट भी लिखा। जिसका खुलासा हुआ तो उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद में बवाल खड़ा हो गया। इस दौरान प्रतापगढ़ सीट से भाजपा विधायक राजेंद्र मौर्या भी लपेटे में आए। विधायक के बेटे की भाफियाओ से जुगल बंदी पर तमाम सवाल खड़े हुए। जिस पर भाजपा विधायक राजेंद्र मौर्या ने सफाई भी दी।
दरअसल पूरा मामला है प्रतापगढ़ सिटी के चिलबिला इलाके का। जहां ब्यूटीपार्लर संचालिका कंचन जायसवाल के सुसाइड केस ने प्रतापगढ़ में तूफान खड़ा कर दिया। बवाल इसलिए और बढ़ गया क्योकि सुसाइड से पहले कंचन जायसवाल ने वीडियो बनाकर सुसाइड के लिए अपने सगे भाइयों को जिम्मेदार बताया था। चर्चा है कंचन के भाइयों से मौर्या चौराहा स्थित दुकानों का बैनामा प्रापर्टी डीलर ने करवाया है। प्रापर्टी डीलर जबरन दुकानों पर कब्ज़ा कर रहा था।
यही मृतका कंचन का ब्यूटीपार्लर भी है। जिसकी वजह से वो काफी डरी सहमी थी। तमाम शिकायतों पर भी पुलिस कार्यवाही नही कर रही है। इल्जाम लग रहा है कि, प्रापर्टी डीलर को विधायक पुत्र का समर्थन था। इसलिए पुलिस भी कार्यवाही से हिलाहवाली कर रही थी। फिलहाल कंचन मौर्या के सुसाइड के बाद प्रतापगढ़ पुलिस चौकन्ना है। एस पी प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल ने साफ कर दिया है कंचन जायसवाल सूसाइड केस में गुनहगार बचेंगे नही।
बहरहाल प्रतापगढ़ पुलिस का हाल देर आए दुरुस्त आए जैसा है। चौकी इंचार्ज चिलबिला और पांच अन्य पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। सुसाइड मामले मे कइयों को हिरासत मे लिया गया है।
ब्यूरो रिपोर्ट nttv bharat