Breaking News

UP News

UP News: लड़का और लड़की को पेड़ से बांधकर लगाए थप्पड़, वायरल हुआ वीडियो तो हरकत में आई पुलिस, जानें मामला

उत्तर प्रदेश के रायबरेली से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। जहां पर एक एक प्रेमी प्रेमिका को पेड़ से बांधकर थप्पडों से पीटा गया है। दोनों प्रेमी प्रेमिका लोगों से गुहार लगाते रहे लेकिन लोगों ने एक ना सुनी। इस दौरान का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।

ये मामला यूपी के रायबरेली सनेनी थाना क्षेत्र का है। जहां पर प्रेमी प्रेमिका को पेड़ से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। इस बात की जानकारी पुलिस को लगी तो पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की जांच में सामने आया कि, परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों की पिटाई कर दी है। लड़का-लड़की पक्ष के लोगों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। सरेनी के कोहरू मजरे रालपुर गांव में एक किशोर और किशोरी के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे से फोन पर बात करते थे इसके बारे में जब परिजनों और ग्रामीणों को जानकारी मिली तो वो नाराज हो गए।

इसके बाद परिजन और ग्रामीणों ने दोनों को पेड़ से बांध दिया और खूब थप्पड़ जड़े। इसका वीडियो भी सामने आया। वीडियो में देखा जा सकता है कि किशोरी रोती नजर आ रही है। इस मामले को लेकर सीओ लालगंज महिपाल पाठक ने बताया कि, वीडियो वायरल का पता चला है। थानेदार हरिकेश सिंह ने बताया कि, लड़का और लड़की पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर मारपीट की तहरीर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *