Breaking News

ऊषा सिंह ने सपा के गढ़ में उड़ाया गरदा, भौकाली अंदाज में नजर आई जिला पंचायत अध्यक्ष

जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह ने भौकाल बनाकर रंग जमा दिया। 70 किलोमीटर तक ऐसा गर्दा उड़ाया की समाजवादी पार्टी लाल हो गई और कमल का कमाल हो गया। 70 किलोमीटर तक चली रथ यात्रा के दौरान मेरी माटी मेरा देश का पांच फिट ऊंचा कलश चर्चा का विषय रहा।

दरअसल सुल्तानपुर जनपद में इसौली समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। इसौली विधान सभा सीट को सपा ने लगातार तीसरी बार जीता है। इस वक़्त सपा के ताहिर खान इसौली से विधायक है। उसी सपा के गढ़ इसौली विधान सभा के बल्दीराय ब्लॉक से जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह ने भाजपा का भौकाल बना दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह ने बल्दीराय ‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान के तहत कलस यात्रा का निकाली और खुद उषा सिंह भौकाली अंदाज में नजर आई।

वैसे तो उत्तर प्रदेश के हर जनपद में कलस यात्रा निकल रही है लेकिन सुल्तानपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह और उनके ब्लॉक प्रमुख पति शिव कुमार सिंह ने कई मायने में सबसे अलग नजर आई। लगभग 70 किलोमीटर तक अबीर गुलाल उड़ाया जाता रहा। मेरी माटी मेरा देश की धुन पर जनसैलाब थिरकता रहा, लोग
हाथों में तिरंगा लेकर मेरी जान तिरंगा का तराना गुन गुनाने रहे।

भाजपा जिला अध्यक्ष आर ए वर्मा भी भारी हुजूम देख गदगद नजर आए। उन्होंने दावा किया जिला मुख्यालय पर खुद डीएम मैडम कलस यात्रा का स्वागत करेगी। वहीं बल्दीराय ब्लॉक प्रमुख शिव कुमार सिंह ने कहा कि, देश प्रेम की भावना को जगाने के लिए अमृत कलश यात्रा निकाली गई। उसका उद्देश्य राष्ट की एकता को मजबूत करना है।

फिलहाल देर रात जिला मुख्यालय सुल्तानपुर पहुंची जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह की कलस यात्रा ने भाजपा का रंग जमा दिया। पीतल का पांच फिट ऊंचा कलस चर्चा का केंद्र रहा। दावा किया जा रहा है उषा सिंह का पांच फिट ऊंचा कलश दिल्ली जाएगा और दिल्ली में सुल्तानपुर का रंग जमाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *