Breaking News

Lucknow

Lucknow News: मकान की छत गिरने से पांच लोगों की मौत, परिवार में छाया मातम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। शनिवार की सुबह आलमबाग रेलवे कॉलोनी में एक पुराने मकान की छत गिर गई जिसमे पांच लोगों की जान चली गई। मृतकों को मलबे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। वहीं मलबे में फंसे लोगों की आशंका होने की वजह से बचाव कार्य जारी है। इस हादसे के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों से पीड़ितों को राहत उपलब्ध कराने का निर्देश दिए हैं।

इस घटना में 40 साल के सतीश चंद्र की मौत हो गई है। इसके अलावा अन्य मरने वालों में 35 साल की सरोजनी देवी, 13 साल की हर्षित, 10 साल हर्षिता और 5 साल अंश शामिल है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि घर में सोते समय अचानक पुराने मकान की छत गई जिससे बचने का मौका नहीं मिला, और पांच लोग इसकी चपेट में आ गए हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, रेलवे कॉलोनी के मकान काफी ज्यादा जर्जर हो चुकी है, जिसकी वजह से कई ये दर्दनाक हादसा हुआ। वहीं इस हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *