Breaking News

U.P उपचुनाव update: बुलंदशहर में उपचुनाव हुआ शुरू, वहीं टूंडला में चुनाव बहिष्कार

  • दोपहर एक बजे तक देवरिया में 31.85 और बुलंदशहर में 28.83 फीसद मतदान
  • देवरिया उपचुनाव में दोपहर एक बजे तक 31.85 फीसद मतदान हुआ। वहीं बुलंदशहर सदर विधानसभा सीट पर 28.83 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।
  • सात सीटों पर सुबह 11 बजे तक 18.49 प्रतिशत मतदान
  • प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर चल रहे चुनाव के बीच सुबह 11 बजे तक 18.49 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
  • “टूंडला के कई गांवों में चुनाव बहिष्कार
  • टूंडला के गांव रूधऊ मुस्तकिल में विकास कार्य न होने पर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। सूचना पर बीडीओ टूंडला नरेश कुमार फोर्स के साथ गांव पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। थाना नगला सिंघी के गांव घुरुकुआ के ग्रामीणों ने भी चुनाव बहिष्कार किया है। “
  • देवरिया में चार घंटे तक खराब रही मशीन
  • उपचुनाव के दौरान देवरिया खास बूथ नंबर 88 पर चार घंटे तक ईवीएम खराब रहा। यहां सुबह 11 बजे तक 18.1% मतदान प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया।
  • बुलंदशहर में 11 बजे तक 19.17 फीसदी मतदान
  • बुलंदशहर सदर विधानसभा सीट पर सुबह 11 बजे तक 19.17 फीसदी मतदान हुआ।
  • टुंडला: मतदाताओं में दिखा उत्साह
  • टुंडला में पहला वोट डालने वालों में उत्साह दिखा तो महिलाएं भी जलपान और कामकाज से पहले मतदान करने पहुंचीं। मतदान के बाद अंगुली पर लगी स्याही दिखा खुशी जाहिर की। मतदान केंद्रों के बाहर सामाजिक दूरी का पालने कराने के लिए गोल घेरे बनाए गए हैं। सुबह 9:00 बजे तक सात सीटों पर 7.87 प्रतिशत मतदान
  • विधानसभा की सात सीटों पर हो रहे उपचुनाव में सुबह 9:00 बजे तक 7.87 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें : आनंदी बेन पटेल पहुंची पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र, माॅडल ब्लाॅक का करेगी दौरा

  • देवरिया में सुबह 9:00 बजे तक 6.9 प्रतिशत मतदान
  • देवरिया में कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार उप चुनाव में सुबह 9:00 बजे तक मतदान प्रतिशत 6.9 रहा है।
  • बुलंदशहर सदर सीट पर शांतिपूर्वक मतदान जारी
  • बुलंदशहर सदर सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए सुबह सात बजे से वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई। सभी 579 बूथों पर मॉकपोल के बाद मतदान शुरू हुआ। अभी तक किसी भी स्थान से कोई अप्रिय सूचना नहीं प्राप्त हुई है। मतदान शांतिपूर्वक जारी है। कंट्रोल रूम में डीएम अन्य अफसरों के साथ सभी व्यवस्थाओं पर नजर रखे हुए हैं। मॉडल बूथ 278 ईवीएम कुछ देर के लिए खराब हुई, जिसे सही करके मतदान प्रक्रिया फिर से शुरू करा दी गई है।
  • मल्हानी में सुबह से ही दिख रहा है रुझान
  • जौनपुर जिले की मल्हनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान के प्रति वोटर का रुझान सुबह से ही दिख रहा है। सात बजते ही बूथ पर मतदाताओं की कतार लगनी शुरू हो गई है। कोविड-19 के खतरे के मद्देनजर इस बार बूथों के बाहर दो-दो गज की दूरी पर गोले बनाए गए हैं। मतदाताओ को इसी में खड़ा किया जा रहा है। मॉडल और पिंक बूथों पर विशेष सुरक्षा इंतजाम के साथ मतदाताओं का उत्साह नजर आ रहा है।
  • बांगरमऊ में बनाए गए हैं 299 बूथ 
  • बांगरमऊ में मतदाताओं की संख्या तीन लाख 43 हजार आठ है। इनमें पुरुषों की संख्या 187397 और महिलाओं की संख्या 155580 है। 507 मतदान केंद्र और 299 बूथ बनाए गए हैं।