उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में मिशन शक्ति अभियान के तहत डीजीपी के आदेश पर चुनिंदा छात्राओं को जिले भर के थाने और कोतवाली में एक दिन का थानेदार बनाया जा रहा है। इसी क्रम में कासगंज जीआरपी थाने में एक दिन की छात्रा बनी मीनू धनगर ने थानाध्यक्ष की कमान संभाली और सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया।
इसे भी पढ़ें : दिल्ली में लम्बे लड़ाई के लिए राशन-पानी लेकर निकले हज़ारों किसान
दरअसल जीआरपी थाना कासगंज की एक दिन की थानाध्यक्ष बनी छात्रा मीनू धनगर ने थाने में बने मंदिर के सबसे पहले दर्शन किये। बाद में मैस में खाने की साफ सफाई और खाने की गुणवत्ता परखा। बैरंग,कम्प्यूटर कक्ष, बैरंग कक्ष, शास्त्रागार का निरीक्षण किया। वह बाद में दल बल के साथ कासगंज जंक्शन पर पहुंची। जहां उन्होंने पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।साथ ही उन्होंने थाने में बैठकर रेलवे यात्रियों की फरियाद सुनी।इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे महिला मिशन शक्ति अभियान की सराहना की। साथ ही उन्होंने बताया कि मुझे गर्व है प्रदेश की पुलिस पर। आज एक दिन का थानाध्यक्ष बनने का मौका मिला है। मैं अपने आप को बहुत खुशनसीब समझती हूं। थानाध्यक्ष बनने के बाद सभी विभागों को चेक किया। सब कुछ ठीक ठाक मिला।