Breaking News

Dev Kohli

Dev Kohli Dies: फिल्म इंडस्ट्री से आई बुरी खबर, बाजीगर और मैंने प्यार किया जैसी फिल्मों के गाने लिखने वाले गीतकार का निधन

फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन और बाजीगर जैसी फिल्मों के गीतकार देव कोहली (Dev Kohli) का निधन हो गया। गीतकार देव कोहली (Dev Kohli) 81 साल के थे इस उम्र में उन्होंने अंतिम सांसे ली। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देव कोहली पिछले काफी समय से बीमार चल रहें थे। ऐसे में आज दोपहर 2 बजे मुंंबई में जूपिटर अपार्टमेंट्स लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स से उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी। शाम करीब 6 बजे जोगेश्वरी वेस्ट में ओशिवारा स्टेडियम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

देव कोहली के निधन से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई हैं। कई सेलेब्स ने उनके निधन पर शोक व्यकत किया है। जिसमे अनु मलिक, आनंद राज आनंद और उत्तम सिंह शामिल है। उनकी अंतिम यात्रा में भी कई सेलेब्स शामिल होंगे। जिसके लिए उनके घर पर सेलेब्स का तांता लगा हुआ है।

उर्फी जावेद ऊप्स मूमेंट की हुई शिकार, वीडियो वायरल

फिल्म गुंडा से की अपने करियर की शुरूआत

अगर हम बात करें देव कोहली की तो उनका जन्म 2 नवंबर 1942 को पाकिस्तान के रावलपिंडी में हुआ था। लेकिन वो साल 1949 में पाकिस्तान से दिल्ली शिफ्ट हो गए थे। उन्होंने अपना बचपन देहरादून में गुजारा। अगर हम उनके करियर की बात करें तो उन्होंने फिल्म गुंडा से अपने करियर की शुरूआत की थी जो साल 1969 में रिलीज हुई थी।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरों के बीच तेजी से वायरल हो रहा नीतू कपूर का ये वीडियो

देव कोहली के स्पोक्सपर्सन प्रीतम शर्मा ने एक बातचीत में बताया कि, कोहली जी पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे और कोकिलाबेन अंबानी हॉस्पिटल में एडमिट थे। शनिवार सुबह उन्होंने नींद में अपनी आखिरी सांस ली।

देव कोहली ने अपने करियर के दौरान 100 से ज्यादा गाने लिखे हैं। जिसमे ज्यादातर गाने बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों के लिए है। उन्होंने ये काली काली आंखें, माई नी माई, दीदी तेरा देवर दीवाना, पहला पहला प्यार, ओ साकी साकी, छोटे-छोटे भाइयों के बड़े भैया, चलती है क्या 9 से 12, ऊंची है बिल्डिंग जैसे कई सुपरहिट गाने लिखे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *