लखनऊ : उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक परिवार के 3 लोगों की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वारदात लखनऊकी मलिहाबाद कोतवाली के तहत आने वाले मोहम्मद नगर में अंजाम दी गई।
आरोप लल्लन खान पर लगे हैं। मरने वालों में मुनीर अहमद खान उर्फ ताज फरहीन उर्फ फर्रू (55), उसकी पत्नी फरहीन (40) और उसका बेटा हंजला (20) शामिल है। वहीं पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात जमीनी विवाद में अंजाम दी गई। विवादित जमीन की पैमाइश होने वाली थी कि विवाद खून संघर्ष में बदल गया।
लखनऊ में ट्रिपल मर्डर का Live Video –
मलिहाबाद में मुनीर, पत्नी फरहीन, बेटे हंजला खान की गोली मारकर हत्या। आज विवादित जमीन की पैमाइश होनी थी। लेखपाल के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। चचेरे भाई मुनीर पर ही हत्या का आरोप है। #Lucknow #Up https://t.co/ZefR7Jfto1 pic.twitter.com/IpW63q96iX
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) February 2, 2024
पैमाइश करने के दौरान हुआ झगड़ा
मृतकों के परिजनों और आरोपी पक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह लेखपाल विवादित जमीन की पैमाइश करने के लिए गया था। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग जुट गए। जुबानी बहसबाजी होने लगी और देखते ही देखते मारपीट हो गई।
#UP की राजधानी #Lucknow में जमीन विवाद में ट्रिपल मर्डर!
काली थार सवार दबंगों ने तड़तड़ाई गोलियां…
गोलीकांड में बेटे संग दंपति की मौत, 2 घायल…
सनसनीखेज वारदात से मलिहाबाद इलाके में दहशत! pic.twitter.com/ovf3y695WM
— Ram Nihal Maurya (@RamMaurya2023) February 2, 2024
इस दौरान लल्लन खां ने अपने चचेरे भाई मुनीर को गोली मार दी। बीच बचाव करने उसकी पत्नी फरहीन और बेटा हंजला खान आए तो लल्लन ने उन्हें भी गोलियां मार दी। इस दौरान मौके पर अफरा तफरी मच गई और लेखपाल भी जान बचाकर भाग गया। भीड़ का फायदा उठाकर लल्लन खां भी मौके से फरार हो गया।