दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमे एक महिला को मेट्रो में यात्रा के दौरान रोमांस करने के लिए एक जोड़े को बुरा भला कहते हुए सुना जा सकता है। इस वीडियो में महिला ने दिल्ली मेट्रो में रोमांस करने से कपल को रोका है। अब ये मुद्दा सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हो गया है। दिल्ली मेट्रो का हर दिन कोई ना कोई वीडियो सामने आता रहता है। अब एक महिला का वीडियो आया है जिसमे महिला कपल को हाथ पकड़ने और एक-दूसरे के गालों पर चुटकी काटने के लिए डांटते हुए देख कर रही है।
Aunty is very jealous i can say that 😅#DelhiMetro follow for more pic.twitter.com/r5alwpgI4C
— Metro Creature (@MetroCreature) September 8, 2023
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि रोमांस का ऐसा प्रदर्शन दूसरे यात्रियों की उपस्थिति के बजाय, मेट्रो के बाहर कहीं और किया जाना चाहिए। महिला को बाकी सह यात्री समझाने की कोशिश करते हैं तो वो कहती है कि, बाहर जाके करो ये सब। महिला का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है, जिस पर लोगों की अलग अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है।
कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने महिला की बात का समर्थन किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी दिल्ली मेट्रो में कपल के रोमांस का वीडियो सामने आ चुका हैं और लोगों ने इसका विरोध भी किया है।