लखनऊ : अफगानिस्तान व पाकिस्तान के पश्चिमी विक्षोभ के चलते यहां उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में बारिश हुई। आंचलिक मौसम केन्द्र लखनऊ के मौसम विज्ञानी मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज 1 फरवरी, पश्चिमी जिलों‚ लखनऊ समेत मध्य एवं तराई क्षेत्र के जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की सम्भावना है।
उन्होंने बताया कि गरज-चमक के साथ बारिश और 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने से दृश्यता में कमी‚ विद्युत व्यवस्था में व्यवधान‚ यातायात व्यवस्था में व्यवधान के अलावा कच्चे और असुरक्षित भवनों को नुकसान पहुंच सकता है।
बुधवार को लखनऊ में तड़़के कुछ समय के लिए कोहरा पड़़ा लेकिन सुबह होते-होते धूप निकली। यहां दिन का तापमान 25.5 डिग्री रिकार्ड हुआ। यह सामान्य से 1.5 डिग्री ऊपर था। रात का तापमान 10.3 डिग्री रिकार्ड़ हुआ। यह सामान्य से 1.3 डिग्री ऊपर था।
बुधवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन के समय ठंड से बहुत राहत रही। झांसी में दिन का तापमान सबसे अधिक 26.6 डिग्री रिकार्ड़ हुआ। नजीबाबाद में रात को ठंड पड़़ी जहां न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री रिकार्ड हुआ। यह सामान्य से 3.9 डिग्री नीचे था। बीती रात को झांसी में गर्मी सा मौसम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री रिकार्ड हुआ। यह सामान्य से 0.2 डिग्री नीचे था। सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री गोरखपुर में व 6.6 डिग्री मुजफ्फरनगर में रिकार्ड हुआ।