Breaking News

weather update rain forecast today this state

Weather Update: चक्रवाती ​तूफान का असर, देश के इन राज्यों में अगले 24 घंटे में हो सकती है बारिश

देशभर के कई राज्यों में ठंड बढ़ गई है जिसकी वजह से लोग अब गरम कपड़े पहनकर ही बाहर निकल रहे है। हालांकि वही दूसरी ओर बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मौसम विभाग ने ताजा अपडेट दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, ओडिसा, दिल्ली यूपी ​सहित कई राज्यों में बारिश की संभावना है। पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों के पारे में भी गिरावट दर्ज की गई है।

देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह हल्का कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार (18 नवंबर) को दिन में आसमान साफ रहेगा। इसके अलावा आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक की बात करें तो यहां एक्यूआई लगातार बहुत खराब श्रेणी में बना हुआ है।

स्काईवेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा असम, मणिपुर, मिजोरम और नागालैंड में भी जमकर बादल बरसेंगे। इसके अलावा ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ तटीय स्थानों जैसे सातपाड़ा, पुरी, जगतसिंह, केंद्रपाड़ा, नंदीग्राम और दक्षिण 24 परगना में तूफानी बारिश की आशंका है।

मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और अन्य इलाकों में आज बारिश और बर्फबारी की संभावना है। आज यूपी में अधिकतम तापमान 29 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र शुक्रवार को एक चक्रवाती तूफान में बदल गया और 80 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार के साथ इसके बांग्लादेश के तट पर पहुंचने से पहले सुंदरवन से गुजरने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। बुलेटिन में कहा गया है कि चक्रवाती तूफान ‘मिधिली’ 17 नवंबर की रात या 18 नवंबर की सुबह बांग्लादेश तट को पार कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *