Breaking News

कौन हैं कमल रावत, जिसको भाजपा ने पार्टी से निकाला, रेप के आरोप में हुआ गिरफ्तार

कौन हैं कमल रावत ?… जिसको भाजपा ने पार्टी से निकाला, रेप के आरोप में हुआ गिरफ्तार

दुष्कर्म के आरोपी भाजपा नेता कमल सिंह रावत को अरेस्ट कर लिया गया है। 29 दिसंबर को कमल पर एक नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। मुकदमा दर्ज होने के एक दिन बाद भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा ने आरोपी और तल्लादेश मंडल के अध्यक्ष कमल सिंह रावत को पार्टी से निष्कासित कर दिया। माहरा ने कहा कि इस कार्रवाई से पार्टी ने गलत काम करने वालोंं को कड़ा संदेश दिया है। आज सोमवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

इस मामले में जानकारी देते हुए जांच अधिकारी योगेश उपाध्याय ने बताया कि पूर्व भाजपा नेता कमल रावत पर नाबालिग लड़की से रेप का आरोप है। मामले में कल उसे चंपावत से पकड़ा था। आज यानी सोमवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने भाजपा नेता पर पाॅक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। शनिवार को पीड़िता का मेडिकल कराया गया था लेकिन कोर्ट में पेश नहीं किया जा सका। उम्मीद जताई जा रही है कि पीड़िता के बयान सोमवार को दर्ज कराए जाएंगे। मामले की जांच दरोगा पिंकी धामी कर रही हैं।

कांग्रेस ने सरकार का पुतला फूंका

वही अब इस पूरे मामले पर राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस ने विरोध करते हुए उत्तराखंड सरकार का पुतला फूंका है। बता दें कि चंपावत सीएम पुष्कर सिंह धामी का विधानसभा क्षेत्र है। ऐसे में पार्टी के जिलाध्यक्ष ने तुरंत प्रभाव से रावत को निष्कासित कर दिया। मामले में चंपावत के एसपी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि चंपावत के पूर्व भाजपा नेता पर आईपीसी की धारा 376, 504, 506 और पाॅक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *