बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली से एक बार फिर से ऐसा ही एक केस सामने आया है जहां बैंक में काम काम करने वाले युवक प्रतीक सिंह ने शादी का झूठा वादा करके, मुस्लिम युवती का धर्म परिवर्तन करवा दिया। बताया जा रहा है कि मुस्लिम लड़की को झांसा देकर हिंदू धर्म अपनाने के लिए कहा गया।
यह भी आरोप लगे है कि प्रतीक ने लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। जब लड़की ने शादी करने की बात कही तो लड़के ने मना कर दिया। साथ ही लड़की को जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। वहीं, आरोपी प्रतीक एक्सिस बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर है तौर पर काम करता है। जबरन धर्म परिवर्तन करवाने के बाद मुस्लिम लड़की को अपने परिवार से भी खतरा है। उसको शक है कि उसके परिवार वाले उसकी हत्या करवा देंगे।
लड़की को परिवार से खतरा
लड़की ने आरोप लगाया कि प्रतीक ने उसे झांसा देकर फंसाया और घर परिवार छुडवा दिया। लड़की ने अब इस मामले को लेकर SSP से शिकायत की है। लड़की का कहना है कि धर्म परिवर्तन होने के कारण उसके परिवार वाले दोबारा उसे स्वीकार नहीं करेंगे। पूरा मामला बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।