Breaking News

कुदरकोट क्षेत्र के गांव धनवाली में गला रेतकर हुई महिला की हत्या….

कुदरकोट क्षेत्र के गांव धनवाली में गुरुवार की सुबह गला रेतकर एक महिला की हत्या कर दी गई। उसके गले पर रस्सी के निशान थे। कमरे में शव खून से लथपथ पड़ा होने की जानकारी उसके पति ने पुलिस को दी। फारेंसिक टीम के साथ पहुंचे क्षेत्राधिकारी ने साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। मृतका के पिता ने दामाद पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। इस संदेह

पर आरोपित पति को हिरासत में लिया गया है। निर्माणाधीन मकान के चलते गांव धनवाली निवासी 37 वर्षीय सुनीता पत्नी भूरे सिंह अपनी 13 साल की बेटी के साथ चचिया ससुर के घर रह ही थी। बुधवार की रात खाना खाने के बाद उसका पति बेटी के साथ बन रहे मकान में सोने चला गया। भतीजे व उसके बच्चे छत पर सो रहे थे। गुरुवार की सुबह भूरे पत्नी को बुलाने के लिए पहुंचा। जहां उसका शव खून से सना देख उसके होश उड़ गए। चिल्लाते

हुए उसने भतीजे रमन को आवाज दी। जो छत से नीचे आया। इसके बाद शोर शराबा सुनकर आस पड़ोस के लोग आ गए। पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। कमरे के पास एक चाकू पड़ा मिला। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। क्षेत्राधिकारी बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह कुछ देर में फारेंसिक टीम के साथ पहुंचे। महिला के गले पर रस्सी व चाकू का निशान होने पर हत्या की आशंका जताते हुए जांच शुरू की गई। इसके बाद मृतका के पिता औरैया सदर तहसील क्षेत्र गांव बाकरपुर निवासी गयाप्रसाद को पूरे मामले की जानकारी दी गई। गयाप्रसाद ने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि दामाद शराब पीने का लती

था। इसे लेकर उसकी बेटी से आए दिन लड़ाई झगड़ा होता था। कई बार बेटी से मारपीट करने की बात भी कही। इस संदेह पर आरोपित पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उधर, मां की मौत पर बेटी व अन्य स्वजन का रो-रोकर हाल बेहाल था। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले में कुछ जानकारी हो सकेगी।