Breaking News

लखनऊ : भाजपा कार्यालय के बहार महिला ने खुद को किया आग के हवाले, मचा हड़कंप

लखनऊ में यूपी विधानसभा और भारतीय जनता पार्टी (BJP) कार्यालय के सामने एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। महिला को मौके पर मौजूद पुलिस ने बचा लिया है। पुलिस रोकने के बाद उससे पूछताछ की जिसमें महिला ने पुलिस पर आरोप लगाया है।

लखनऊ के रानीखेड़ा की रहने वाली राम प्यारी का कहना है कि पुलिस उसके लड़के को परेशान कर रही है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका लड़का निर्दोष है फिर भी गोसाईगंज पुलिस उसके लड़के को जेल भेजा दिया। महिला ने कहा कि अगर हमारे साथ न्याय नहीं हुआ तो जान दें दूंगी। पुलिस ने महिला को अस्पताल भेज दिया है।