उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में महिला और बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान को समर्पित 180 दिन का महत्वपूर्ण अभियान ‘मिशन शक्ति’ के तहत महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ने बल्दीराय थाना से फीता काटकर किया।महिला हेल्प डेस्क महिलाओं से संबंधित समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था होगी। तय समय सीमा के भीतर फाइनल रिपोर्ट भी लगेगी।
दरअसल महिला और बालिकाओं की समस्या के निदान व सुरक्षा के संबंध में अलग से महिला कांस्टेबल और कक्ष की व्यवस्था की गई है।जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि महिला हेल्प डेस्क की स्थापना से ‘मिशन शक्ति’ अभियान को नई ऊर्जा मिली है।खंड विकास अधिकारी अजंली सरोज,वार्डन कस्तूरबा गांधी तारा वर्मा,आचार्य सूर्यभान पांडेय व थानाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह ने महिला सुरक्षा व जागरूकता से संबंधित लोगों को दी जानकारी।इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश अग्रहरि,राजधर शुक्ला,वलीपुर चौकी इंचार्ज विकास,नसीरुद्दीन,पारा बाजार चौकी इंचार्ज राजेश राव,विकास गौतम,श्याम प्रीति,राहुल वर्मा,हेडकांस्टेबल कमलेश पटेल,महिला कांस्टेबल अनीता मौर्या,सुमन,मधू,पाण्डे,रिंकी पटेल व शालनी सहित कई महिलाएं मौजूद रही।