Breaking News

लखनऊ में महिला सुरक्षा अभियान अब ‘मनचलों’ की खैर नहीं, गवर्नर आनंदीबेन ने उठाया ये कदम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अब महिलाओं की सुरक्षा दुगुनी हो गई है। साथ ही अब मनचलों की भी खैर नहीं होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि महिला सुरक्षा के लिए अब राजधानी में लखनऊ पुलिस की पेट्रोलिंग पहले से ज्यादा दिखाई देगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को 100 पिंक टू-व्हिलर और 10 चार व्हिलर गाड़ियों को ‘पिंक पेट्रोल’ के लिए सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत झंडी दिखाई।

Women Saftey in Lucknow: Anandiben flags off pink patrol  । लखनऊ में अब 'मनचलों' की खैर नहीं, गवर्नर
‘मनचलों’ की खैर नहीं

इस कैंपेन के तहत राज्यपाल ने पुलिस और अन्य विभागों  को सार्वजिनिक स्थानों पर महिला सुरक्षा बढ़ाने के लिए वाहन उपलब्ध करवाए। वही केंद्र और राज्य सरकार का ‘पिंक पेट्रोल’ कैंपेन 180 दिनों तक चलेगा। अंनीद बेन ने कहा  कहा कि महिलाओं की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। यह किसी एक विभाग या एक अफसर की जिम्मेदारी नहीं है। महिलाओं के खिलाफ ज्यादती के हर मामले को समय से सुलझाना चाहिए। हमें शपथ लेनी चाहिए कि महिलाओं के खिलाफ केस का एक भी मामला न हो।

इसे भी पढ़े- RTI का खुलासा: दिल्ली की महिला पुलिस भी सुरक्षित नहीं

आपको बता दें कि गृह मंत्रालय ने लखनऊ में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत 194.44 करोड़ रुपये अप्रूव किए हैं। यह राशि निर्भया फंड स्कीम के जरिए दी गई है। इस प्रोजेक्ट के तहत केंद्र और राज्य सरकार 60:40 के अनुपात में खर्च करते हैं।

साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए विशेष मिशन शक्ति अभियान 25 अक्टूबर तक प्रथम चरण में प्रारंभ किया गया है।इस महत्वाकांक्षी अभियान के माध्यम से महिलाओं, बालिकाओं एवं पुरुषों की भी अहम भूमिका दर्ज कराते हुए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि महिलाओं की सुरक्षा सम्मान एवं उन्हें स्वावलंबी बनाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।”