Breaking News

Shubman Gill

World Cup 2023 के दौरान बिगड़ी Shubman Gill की तबीयत! अब इस खिलाड़ी की हो सकती हैं Team India में वापसी

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों विश्व कप 2023 को लेकर व्यस्त है। पहला मुकाबला न्यूजीलैंड और इग्लैंड के बीच खेला गया था। इस मुकाबले दौरान इंग्लैंड की टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा था। इसी बीच बीते दिन खबर आई कि क्रिकेटर शुभमन गिल को डेंगू हो गया है। जिसके बाद खबर आई कि वो शायद भारत के पहले मैच में खेल नहीं पाएंगे। अब इसी बीच चर्चा है कि शुभमन गिल की जगह पर अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन खेलते नजर आ सकते है।

शिखर धवन पिछले काफी समय से इंडियन क्रिकेट टीम से गायब हैं। उनकी आखिरी अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति दिसंबर 2022 की है जब उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। जिसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। इस निर्णय के पीछे प्रबंधन का तर्क आगामी 2023 विश्व कप के लिए युवा प्रतिभाओं को तैयार करना था।

शिखर धवन की विश्व कप टीम में वापसी की बात सामने आ रही है। शुभमन गिल अस्वस्थ हैं, 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले महत्वपूर्ण विश्व कप मैच के लिए उपलब्ध नहीं हो सकते हैं। इससे अटकलें लगाई जा रही हैं कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) शिखर धवन को वापस लाने पर विचार कर सकता है। उन्होंने हाल के वर्षों में भारतीय टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि शिखर धवन के शामिल होने को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *