Karwa Chauth 2023: हिंदू धर्म के मुताबिक, शादीशुदा महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत काफी महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं। इस साल यह व्रत 1 नवंबर को रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं, दीपक जलाती हैं और पूजा करती हैं। आइए जानते हैं कि 1 नवंबर को यूपी में चांद कितने बजे निकलेगा?
करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय
हिंदू पंचांग के मुताबिक, इस साल करवा चौथ की पूजा का समय 1 नवंबर 2023 को शाम 5:36 से शुरू होकर शाम 6:54 तक है। करवा चौथ पर महिलाएं करवा माता के साथ भगवान शिव, मां पार्वती, स्वामी कार्तिकेय और भगवान गणेश की पूजा-आराधना करती हैं।
यूपी में करवा चौथ 2023 का शुभ मुहूर्त
यूपी में चंद्रोदय का समय रात 8 बजकर 5 मिनट दिन बुधवार 1 नवंबर 2023 है। आपको बता दें कि करवा चौथ पर रात में चांद का दर्शन करने के बाद ही चांद का पारण किया जाता है।