Breaking News

लखनऊ: सेनेटाइजर बना यमराज , महिला की गई जान

लखनऊ के अलीगंज में त्रिवेणी नगर इलाके में महिला ने खुद पर सैनेटाइजर डाल कर आत्मदाह कर लिया। एसीपी अलीगंज के मुताबिक महिला का नाम अंकिता दीक्षित है। रविवार को पारिवारिक कलेश के चलते उसने सैनेटाइजर डाल कर आग लगा ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।

जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद अंकिता के पिता ने शुक्रवार को स्थानीय थाना में ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने अंकिता के पति मनीष दीक्षित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस  बाकी ससुराल वालों की तलाश कर रही है। एसीपी के मुताबिक अंकिता की चार साल की एक बेटी है।