मुंबई में कथित तौर पर अग्निवीर ट्रेनी लड़की ने सुसाइड कर लिया है। मृतका की पहचान केरल की रहने वाली अपर्णा नायर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह इंडियन नेवी में अग्नीवीर बनने की ट्रेनिंग ले रही थी। उसका किसी बात पर अपने बॉयफ्रेंड से झगड़ा हो गया था। जिसके बाद उसने खुद को खत्म करने की धमकी। इसके तुरंत बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद तुरंत डॉक्टरों को सूचित किया गया और जहॉ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
केरल से मुंबई आई थी ट्रेनिंग लेने महिला
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि अग्निवीर बनने का प्रशिक्षण ले रही एक 20 वर्षीय महिला ने मुंबई में अपने छात्रावास के कमरे में आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि महिला केरल की रहने वाली थी और नौसेना का प्रशिक्षण लेने के लिए मुंबई आई थी। पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह महिला और उसके प्रेमी के बीच झगड़ा हुआ जिसके बाद उसने खुद को मारने की धमकी देकर सुसाइड कर लिया। मृतका की पहचान अपर्णा नायर के रूप में हुई है। वह 15-20 लड़कियों के साथ एक हॉस्टल में रह रही थी।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस के जाँच के अनुसार नायर की रूममेट सोमवार सुबह 10.30 बजे कमरे में आयी। कई बार खटखटाने के बावजूद, नायर ने कथित तौर पर दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया। रूममेट ने दूसरों को सचेत किया और उन्होंने जबरदस्ती दरवाजा खोला। उन्हें कमरे में नायर का बेजान शरीर मिला और वे तुरंत उसे अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने कहा है कि फिलहाल घटना की जांच की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, घटना से पहले महिला अपने परिवार के सदस्यों से फोन पर बातचीत कर रही थी। इस घटना पर पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।