Breaking News

Bhopal: 103 साल के बुजुर्ग ने 50 साल की औरत से किया निकाह, जानें निकाह की INSIDE स्टोरी

Bhopal: 103 साल के बुजुर्ग ने 50 साल की औरत से किया निकाह, जानें निकाह की INSIDE स्टोरी

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इन दिनों एक अनोखे निकाह की जमकर चर्चा हो रही है। यह निकाह तो साल 2023 में हुआ था लेकिन इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि उन्होंने 103 साल की उम्र में निकाह किया है। यह वीडियो इसलिए भी चर्चा में आ गया है। क्योंकि एक तो उनकी उम्र 104 वर्ष है। दूसरी बात, उन्होंने जिससे निकाह रचाया है उनकी उम्र 50 साल की है।

दरअसल, कल से सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हबीब नजर अपनी बेगम फिरोज, जहां के साथ दिखाई दे रहे हैं। हबीब नजर के पोते मोहम्मद समीर ने मिडिया से बताया कि उनके दादा हबीब नजर ने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी थी। वे आज भी पूरी तरह स्वस्थ हैं। पिछले साल 2023 में उन्हें महसूस हुआ कि उनकी देखभाल करने के लिए किसी की जरूरत है, ऐसे में उन्होंने निकाह करने की ठानी, उन्हें एक अच्छे जीवनसाथी के रूप में बेगम फिरोज जहां मिली।

मोहम्मद समीर आगे बताते हैं कि हबीब नजर की दो पत्नियों का पूर्व में इंतकाल हो चुका है। इसी के चलते उन्होंने फिरोज जहां से निकाह किया। आज की तारीख में हबीब नजर सब 104 वर्ष के हैं, जबकि उनकी बेगम फिरोज जहां 50 वर्ष की हो चुकी हैं। दोनों का निकाह एक साल पूर्व हुआ है। हबीब नजर साहब भोपाल के इतवारा क्षेत्र में रहते हैं। क्षेत्र के लोग उन्हें मंझले भाई के नाम से भी पुकारते हैं।

दो पत्नियों की हो चुकी मौत

हबीब नजर ने 50 वर्ष पहले नासिक में निकाह किया था, उनकी उसे पत्नी का इंतकाल हो गया। उसके बाद दूसरा निकाह उन्होंने लखनऊ में किया, लेकिन उनका भी इंतकाल हो गया। इसके बाद करीब एक साल पहले उन्होंने 103 वर्ष की उम्र में 49 वर्षीय फिरोज जहां से तीसरा निकाह किया। हबीब नजर के अनुसार फिरोज जहां भी अकेली थी, इसीलिए दोनों ने हमसफर बनना तय कर लिया। उनकी बेगम फिरोज जहां ने कहा है कि मैंने अपनी मर्जी से निकाह किया है। पहले मैं यह निकाह नहीं करना चाहती थी, लेकिन उनकी बुजुर्ग अवस्था देखकर सेवा करने के फैसला करने का फैसला लेते हुए निकाह कर लिया।

देश के लिए दी आहुति

हबीब नजर साहब भले ही निकाह के चलते चर्चा में आए हों, लेकिन वे देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। उनका इतिहास बहुत समृद्ध है। वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के साथ साथ कांग्रेस में जिम्मेदार पदों पर भी रहे हैं। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सहित कई कांग्रेसी नेताओं के साथ उनके फोटो हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *