दिवाली का मौका हो और घरों में रंगोली ना हो ऐसा कम ही देखने को मिलता है। दीवाली का त्यौहार सजावट, रोशनी समेत रंगोली के साथ पूरा होता है। त्यौहार में घर की सजावट में रंगोली भी शामिल रहती है। वैसे रंगोली बनाने का महत्व दिवाली की पूजा में भी है। महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग घरों में रंगोली बनाते हैं। अगर आप भी अपने घर में बरक्कत और खुशी चाहते हैं तो वास्तु के अनुसार रंगोली प्राकृतिक चीजों से बनाएं। ये घर में खुशहाली लाने का काम करती हैं। अगर आप भी घर में रंगोली की डिजाइन बनाने के लिए खूबसूरत डिजाइन की तलाश में हैं तो इन ये जरूर आपके काम आ सकती हैं।
आपको बता दें कि घर में रंगोली बनाने के लिए केमिकल वाले रंगों की जगह नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। आटा, चावल, हल्दी, कुमकुम और फूल-पत्तियों से प्राकृतिक रंगों का रंगोली में इस्तेमाल करना अच्छा होता है।

घर के पूरब दिशा में रंगोली बनाना चाहती हैं तो अंडाकार रंगोली शुभ होती है। साथ ही इसका वास्तु से भी सीधा कनेक्शन जुड़ा होता है।

खूबसूरत रंगोली लोगों का ध्यान आक्रशित करती हैं। देखें कुछ खास रंगोली डिजाइज जो आपके भी घरों में रोनक ले आयेगी।
घर तरह-तरह के कलर की रोशनी से जगमगाते है तो वहीं घरों में रंगोली अपना अलग किरदार निभाती है। वैसे तो आसान नहीं है रंगोली बनाना पर अगर थोड़ा सा ध्यान दें तो मुश्किल से मुश्किल रंगोली बनायी जा सकती है।

गोल आकार में, चोकोर आकार में रंगोली बनायी जा सकती है। मोर डिजाइन भी रंगोली के रूप में बेहद अच्छा लगता है। ट्रॉय करें।

रंगों के साथ फूल भी रंगोली में खास चमक छोड़ते है। रंग, फूल, दीयों के साथ रंगोली बनाकर देखें आप भी।

रंगोली में जितने ज्यादा रंग शामिल होगें वो उतनी ही दिखने में अच्छी लगेगी। पीला, हरा, नीला, लाल रंगों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
